डॉ.कर्ण सिंह को प्रो. विजयनाथ मिश्र ने बनारस का हाल बताया
वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. विजयनाथ मिश्र ने रविवार को दिल्ली में पूर्व कुलाधिपति डॉ.कर्ण सिंह से शिष्टाचारवश मुलाकात की। उनके आवास पर जाकर उन्होंने उन्हें संकटमोचन मंदिर की माला और प्रसाद भेंट किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.कर्ण सिंह का काशी से गहरा नाता है। उन्होंने प्रो. मिश्र से बनारस का हालचाल जाना। दोनों ने मुख्य रूप से धार्मिक और सांस्कृतिक बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान काशी की बदलती तस्वीर और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया गया। डॉ. सिंह ने बीएचयू की मौजूदा एकेडमिक स्थिति भी जानी। उन्होंने महामना की बगिया का गौरवशाली इतिहास याद किया। प्रो. मिश्र ने उन्हें विश्वविद्यालय में नवीन शोधकार्यों और चिकित्सा क्षेत्र में प्रगति से अवगत कराया। प्रो. मिश्र के साथ उनकी पत्नी शेफाली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.