देहरादून, दिसम्बर 6 -- टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और राजपुर रोड विधायक खजानदास ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होने कहा कि संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहेब लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे। जिन्होने आधुनिक भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। सांसद ने कहा कि बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन ही मानव कल्याण के लिये समर्पित रहा है। विधायक ने कहा कि समाज डॉ.आंबेडकर के बहुमुल्य योगदान को कभी भुला नही सकता है। भाजपा आंबेडकर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश डॉ.आंबेडकर के योगदान को याद कर रहा है, वे सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। मौके पर संतोख सिंह नागपाल, मनोज जाटव, अनिता गर्ग सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.