पीलीभीत, जुलाई 22 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में बुधवार को नए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अमित कुमार ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने महाविद्यालय और चिकित्सालय की प्रशासनिक व शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों व विभागाध्यक्षों के साथ परिचयात्मक बैठक कर संस्थान की वर्तमान गतिविधियों और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अमित ने कहा कि उनकी प्राथमिकता चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना, मरीजों को समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा संस्थान में अनुशासन, पारदर्शिता और टीम वर्क की संस्कृति को मजबूत करना होगी। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा.अनेजा का तबादला इस ...