बलरामपुर, अप्रैल 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन की 272वीं जयंती पर शनिवार को मानस भवन सभागार में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जिले के होम्योपैथिक चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान चिकित्सकों ने सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने केक काटकर जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि हैनिमैन का जन्म 10 अप्रैल 1755 को जर्मनी में हुआ था। उन्होंने ऐसी चिकित्सा पद्धति विकसित की, जो बिना दुष्प्रभाव के रोगों को जड़ से समाप्त करने में सहायक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सतीश सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र उपाध्याय रहे। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पीड़ारहित और सुरक्षित उपचार की पहचान है, जो मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.