कुशीनगर, मार्च 20 -- कुशीनगर। कसया नगर के वार्ड सं. 16 केशव नगर निवासी डॉ सौरभ यादव ने अपने प्रथम प्रयास में ही एसजीपीजीआई लखनऊ में डीएम कार्डियोलॉजी के लिए चयनित होने में सफलता हासिल की है। वह देवरिया जनपद के भरौटा, ब्लाक तरकुलवा के विधान चन्द्र यादव के पुत्र हैं। सौरभ ने इंटर की पढ़ाई के बाद अपने पहले प्रयास में ही एमबीबीएस के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थान एम्स में चयनित हुए और डिग्री लेने के बाद प्रथम प्रयास में ही एमडी की डिग्री के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया मेडिकल कालेज, लखनऊ में चयनित हुए। अब डीएम कार्डियोलॉजी की डिग्री के लिए उनका चयन हुआ है।सौरभ की सफलता पर डॉ मैनेजर यादव, विक्रमा यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाक अध्यक्ष अमरेंद्र यादव, शिक्षक आलोक यादव, संजू यादव, हरिशंकर यादव, अभिषेक यादव, प्रधान राधेश्याम गुप्ता, मनोज चौबे, राघव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.