डॉ सुनील के नेतृत्व में आभा ने पार किया 90 करोड़ का आंकड़ा
धनबाद, जून 1 -- आईआईटी आईएसएम के पूर्व छात्र और धनबाद के पूर्व डीसी डॉ सुनील कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यरत डॉ वर्णवाल के नेतृत्व में देश में आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) की संख्या 90 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। यह उपलब्धि भारत को दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल और इंटरऑपरेबल स्वास्थ्य तंत्रों में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। एबीएचए के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को एक विशिष्ट डिजिटल हेल्थ आईडी प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से संग्रहित और साझा कर सकते हैं。
डिजिटल स्वास्थ्य के लाभ इस अवसर पर पैन आईआईटी एल्युमिनाई इंडिया के महासचिव, आईआईटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.