पूर्णिया, अप्रैल 2 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज में 17 अप्रैल को प्रख्यात राजनीतिज्ञ, साहित्यकार एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु की 52वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई जाएगी। यह आयोजन हिंदी साहित्य संगठन तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद के तत्वावधान में खगहा स्थित श्रीहरि साहित्य सदन में आयोजित होगा। परिषद के संस्थापक कैलाश बिहारी चौधरी एवं सचिव प्रभाकर परवाना ने बताया कि इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें साहित्य, समाज और राजनीति से जुड़े अनेक लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र भारती करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेश मंडल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सुधांशु की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.