रांची, मई 22 -- रांची। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के आईईसी कोषांग के प्रभारी डॉ राहुल किशोर सिंह अब अपने कार्यों के अतिरिक्त हेल्थ हेल्पलाइन 104, आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 के साथ-साथ एनजीओ कोषांग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने तत्काल प्रभाव से डॉ राहुल किशोर सिंह को नियमित कर्तव्यों के साथ-साथ 104 एवं 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा(नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट), रेफरल ट्रांसपोर्ट तथा एनजीओ कोषांग के कार्यों की जिम्मेदारी दी। यह भी पढ़ें- राज हॉस्पिटल में एनसीएलएस प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...