देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ सर्वेश सुयाल को बायोथिंक अवॉर्ड 2026 के अन्तर्गत बेस्ट टीचर अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ बायोसाइंस उत्तराखंड और प्लांटिका की ओर से तुलाज इंस्टीट्यूट देहरादून में 17 से 18 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रदान किया गया। उन्हें पादप विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ सुयाल की इस उपलब्धि के लिए उन्हें डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो अनिल पाल, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ एबी बाजपेई व समस्त शिक्षक परिवार ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- आधुनिक तकनीक विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ यह भी पढ़ें- CUET UG : सीयूईटी यूजी अभ्यर्थियों को राहत, NTA ने दिया व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.