कुशीनगर, फरवरी 15 -- कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के वाणिज्य विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ श्वेता भट्ट की पांचवीं पुस्तक उत्तर प्रदेश से उद्यम प्रदेश का विमोचन कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार सत्यजीत सिंह मजीठिया द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष ने पुस्तक के शीर्षक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शीर्षक आज के समय में विकसित भारत की परिकल्पना के लिए अत्यंत प्रासंगिक और आवश्यक है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विकसित भारत की परिकल्पना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इस प्रकार के विषयों पर सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। विमोचन समारोह में प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य, सचिव वीरेंद्र सिंह अहलूवालिया और कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्रा भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.