रामगढ़, जून 23 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्र प्रथम की उनकी विचारधारा आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा प्रदान कर रही है। उक्त बातें मंगलवार को पीटीपीएस स्थित विधायक आवासीय कार्यालय में आयोजित डॉ श्यामा प्रसाद की बलिदान दिवस के मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कही। विधायक आवासीय कार्यालय पतरातू में विधायक रोशन लाल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 73 वीं बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान अविस्मरणीय : आदित्य साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पतरातू मंडल के अध्यक्ष रंजन भगत एवं संचालन भाज...