शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- तिलहर। पंडित डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण फखवाड़ा के तहत गुरुवार को ब्लॉक सभागार में भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। यह भी पढ़ें- डॉ. मुखर्जी ने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया: हरिओमकर्मकर्ताओं की जिम्मेदारी ब्लॉक सभागार में भाजपा जिला महामंत्री अरुण यादव चैनू के द्वारा आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महामेघा नागर ने कहा कि जनसंघ संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलने का नारा दिया था और भारत की अखंडता के प्रति उनका अटूट संकल्प था। विधायक वीर विक्रम स...