रांची, जून 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय एवं हरमू स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इसके अलावा राज्यभर के मंडलों में भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में उनके बहुमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान अविस्मरणीय : आदित्य साहू मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि डॉ श्यामा प्रस...