डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया
जामताड़ा, जून 24 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि।फतेहपुर मंडल भाजपा द्वारा मंगलवार को खिजुरिया स्थित डंगालपाड़ा टोला में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय मंडल ने की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को ले अपना जीवन समर्पित कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.