डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कराई गई निबंध प्रतियोगिता
पलामू, जुलाई 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू युवा कार्यक्रम एवं भारत सरकार के खेल मंत्रालय के सौजन्य से सोमवार को मेदिनीनगर के गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल में सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाते हुए निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से स्कूल के शिक्षक रंजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक और दूरदर्शी नेता थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: श्यामा प्रसाद मुखर्जी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.