डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया बलिदान दिवस
गंगापार, जून 23 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। छत्रपति शिवाजी पीजी कॉलेज सहसों में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अनिरुद्ध सिंह पटेल ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले, मानवता के उपासक एवं हम सभी के पथप्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा दिया गया एक देश, दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का अमर संदेश आज भी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने यह भी पढ़ें- डॉ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.