डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान अविस्मरणीय : आदित्य साहू
रांची, जून 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर मंगलवार को भाजपा रांची महानगर जिला की ओर से हरमू स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि डॉ मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति उनके सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा कार्यकर्ता उनके राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं。 यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.