पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ शिवसकल ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा है । पत्र में उल्लेखित है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी में चिकित्सक की कमी के कारण प्रभारी पदाधिकारी के आदेश पर उन्हें कार्य में लगाया जाता है । यह भी पढ़ें- MBBS डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 माह की ट्रेनिंग ले कर सकेंगे अल्ट्रासाउंड, सीटें भी हुईं तयपत्र में शिकायत इस संबंध में पूर्व में भी आकस्मिक एवं प्रसव से संबंधित कार्यों में सेवा नहीं लेने का आवेदन वे दे चुके हैं। साथ ही अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रांची झारखंड द्वारा समय-समय पर ओपीडी आईपीडी सेवा में कार्य नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया है जो सर्वसुलभ है। ऐसे में कार्यरत एएनएम ही प्रसव के मरीजों का परीक्षण करते है। उनके आधार...