जहानाबाद, मार्च 11 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी के नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ शशिकांत कुमार को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, मगध प्रमंडल गया जी के निर्देश पर पूर्व में डॉ संजीव कुमार को करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया था। हालांकि डॉ संजीव कुमार ने विभिन्न कारणों से इस पद पर योगदान देने में असमर्थता व्यक्त की थी। इसके बाद बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तृतीय वरीयता प्राप्त चिकित्सक डॉ शशिकांत कुमार को तत्काल प्रभाव से करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी घोषित किया गया है। आदेश जारी होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.