मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता डॉ. बिपिन बिहारी को नेशनल हेल्थ कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. विपिन अभी नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के राज्य मीडिया प्रभारी और विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रांतीय प्रभारी हैं। डॉ. बिहारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर दर्श चौधरी, राधा चौधरी का आभार जताया है। डॉ विपिन को बधाई देने वालों में डॉ. ऊषा कुमारी, डॉ रुबी कुमारी, डॉ नीलू, डॉ रमेश कुमार, डॉ आलोक कुमार मिश्रा, दिवाकर कुमार, राहुल कुमार आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...