डॉ विनय जुटान के निर्विरोध महासचिव निर्वाचित
रांची, जुलाई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में महासचिव पद पर डॉ विनय भरत निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। साथ ही, प्रवक्ता पद पर डॉ ऋचा सिंह (एनपीयू) भी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। वहीं, अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए 26 जुलाई को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मतदान कराया जाएगा। नामांकन वापसी के बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी कर दी गई। जुटान के अध्यक्ष पद के लिए जगदीश लोहरा (रांची विवि) और नितेश कुमार पासवान के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अवध बिहारी महतो (रांची विवि), अशोक रवानी (कोल्हान विवि) और मीनाक्षी कुजूर (डीएसपीएमयू) चुनाव मैदान में हैं। वहीं, संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए स्वाति सोरेन (कोल्हान विवि), रणजीत कुमार दास (वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.