देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। हिमालयन हॉस्पिटल एवं विश्वविद्यालय जॉलीग्रांट के कुलाधिपति डॉ विजय धस्माना ने धर्मपुर स्थित आवास पर सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल से शिष्टाचार की भेंट की। लगभग एक घंटे चली वार्ता में ज्योतिष, विज्ञान, मंत्र चिकित्सा और संस्कृत शिक्षा के समन्वय पर चर्चा हुई। डॉ धस्माना ने विश्वविद्यालय में विज्ञान व वेदांत पर कार्यशाला आयोजित कर डॉ घिल्डियाल को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर डॉ वैभवी धस्माना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...