डॉ ललित किशोर को मिला पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज के इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं बीआरएबीयू अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर को 'पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान इतिहास व पत्रकारिता लेखन तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। यह सम्मान सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर द्वारा बिहार विधान परिषद सभागार में दिया गया। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन भी मौजूद थे। मौके पर शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लगभग एक सौ शिक्षाविदों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.