हाजीपुर, मई 14 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र वैशाली महिला महाविद्यालय की दो वरिष्ठ शिक्षकों को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व सौंपे हैं। यह भी पढ़ें- प्राचार्यों की नियुक्ति पर शिक्षक महासंघ ने जताया एतराजनए डिग्री कॉलेज की नियुक्ति डॉ. रेशमा सुल्ताना वरिष्ठ सहायक प्राध्यापिका दर्शनशास्त्र विभाग को विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत खोले गए नए डिग्री कॉलेज पटेढ़ी बेलसर वैशाली का प्रोफेसर-इन-चार्ज नियुक्त किया है। इसे हाजीपुर के लिए गौरव का क्षण बताते हुए प्राध्यापकों ने डॉ सुल्ताना को बधाई दी है। डॉ. सुल्ताना पिछले कई वर्षों से दर्शनशास्त्र के शिक्षण से जुड़ी हैं और एक कुशल शिक्षिका एवं संवेदनशील प्रशासक के रूप में जानी जाती हैं। छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा शैक्षणिक गुणवत्ता के प्रति उनकी प्रत...