हाजीपुर, दिसम्बर 22 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र नालंदा खुला विश्वविद्यालय नालंदा में 47वें दर्शन परिषद बिहार के वार्षिक अधिवेशन में दर्शनशास्त्र विभाग, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की डॉ रेशमा सुल्ताना, सीनेटर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, कृत पुस्तक गांधी दर्शन में नारी सशक्तिकरण के विचारों का सामाजिक प्रभाव का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वैशाली महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुधीर कुमार सिंह, सभी शिक्षकगण एवं समस्त शिक्षेतकर कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. रेशमा सुल्ताना को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वार्षिक अधिवेशन 21 से 23 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत डॉ रेशमा की पुस्तक का विमोचन किया गया। डॉ रेशमा ने बताया कि अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.