डॉ राम बहादुर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में लगाया गया रोजगार मेला
रामपुर, जून 24 -- मंगलवार को नगर के विलासपुर रोड स्थित डॉ. रामबहादुर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लेकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। चयनित युवाओं के चेहरे नौकरी मिलने की खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर अनिल गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में तीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जबकि 127 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार दिया। चयन प्रक्रिया के बाद 68 प्रतिभागियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक अनिल गंगवार ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.