लखनऊ, जुलाई 29 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विस्तृत नीति-पत्र भेजकर 'मुख्यमंत्री युवा सलाहकार समिति' (चीफ मिनिस्टर्स यूथ एडवाइजरी काउंसिल - सीएम वाईएसी) के गठन का प्रस्ताव भेजा है। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं और मुख्यमंत्री कार्यालय के बीच स्थायी व निरंतर संवाद स्थापित करना है। जिससे युवाओं के विचार, अनुभव, नवाचार और सुझाव सीधे शासन व नीति- निर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें। अपने पत्र में डॉ. सिंह ने कहा है कि एआई, बदलता रोजगार बाजार, प्रतिस्पर्धी परीक्षाएं, कौशल की नई आवश्यकताएं, स्टार्टअप संस्कृति, मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल जीवन, युवाओं की प्राथमिकताओं को तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में सरकार और युवाओं के बीच संवाद की स्थायी संस्था की जरूरत है। प्रस्ताव में डॉ सिंह ने 31 सदस्यीय समिति के...