डॉ राजेश्वर सिंह ने महिलाओं के आरक्षण व राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर सपा-कांग्रेस को घेरा
लखनऊ, अक्टूबर 22 -- सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने महिला-सम्मान, आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण की असली पहचान खोखले नारों से नहीं, बल्कि उन्हें निर्णय-प्रक्रिया में दिए जाने वाले वास्तविक अधिकारों और भागीदारी से होती है। डॉ. सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का यह कहना कि उनका भरोसा शिव-शक्ति में है, तब सवालों के घेरे में आ जाता है, जब मुंबई के मंच से वही राहुल गांधी 'शक्ति' से लड़ने की बात कहते हैं। उन्होंने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकारों के मंत्रिमंडलों में महिलाओं की शून्य अथवा नगण्य उपस्थिति पर सवाल उठाए। साथ ही शाह बानो प्रकरण, तीन तलाक और हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.