लखनऊ, जुलाई 30 -- विश्व बाघ दिवस के अवसर पर सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री को पत्र लिखकर भारत सरकार से तराई क्षेत्र के बाघों पर आधारित एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करने का अनुरोध किया है।अपने पत्र में डॉ सिंह ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और देशभर के वन कर्मियों को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि आज देश में लगभग 3,682 जंगली बाघ हैं। जो विश्व की समूची जंगली बाघ आबादी का लगभग 75 प्रतिशत है। इसी के साथ प्रोजेक्ट टाइगर जैसी दूरदर्शी योजनाओं के माध्यम से भारत बाघ संरक्षण के क्षेत्र में संपूर्ण विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनकर उभरा है。 यह भी पढ़ें- पर्यावरण मंत्री ने एनटीसीए क...