बोकारो, मई 20 -- डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्कूल सेक्टर 9 रानीपोखर के प्रांगण में मंगलवार को दोदिवसीय सीबीएसई इन-हाउस ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इनावेटिव स्कूल व डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के सभी 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण का विषय समावेशी शिक्षा पर आधारित था। कार्यक्रम की रिसोर्स पर्सन एमजीएम स्कूल की शिक्षिका कंचन सिंह थीं। कार्यक्रम की शुभारंभ रिसोर्स पर्सन कंचन सिंह व प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार व इनोवेटिव स्कूल के प्राचार्य प्रह्लाद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कंचन सिंह ने अत्यंत प्रभावशाली व सरल तरीके से समावेशी शिक्ष के विभिन्न पहलुओं को सभी शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण के दौरान अनेक रोचक व ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जिनमें सभी शिक्...