बोकारो, फरवरी 26 -- बोकारो ,प्रतिनिधि l डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 रानी पोखर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित साइंस ओलंपियाड व इंग्लिश ओलंपियाड में विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय, शिक्षकों व अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया। इंग्लिश ओलंपियाड गोल्ड मेडल विजेता छात्रों में कुनाल कुमार, रोहित कुमार, नाज़ीर, प्रीतम कुमार, सुमीत कुमार को सम्मान समारोह में सभी विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.