डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई इन-हाउस ट्रेनिंग शुरू
बोकारो, मई 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 9 रानीपोखर स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय सीबीएसई इन-हाउस ट्रेनिंग सोमवार से शुरू हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन रिसोर्स पर्सन एवं एमजीएम स्कूल के गणित शिक्षक सुभाष कुमार, स्कूल के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार तथा इनोवेटिव स्कूल के प्राचार्य डॉ प्रहलाद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण सत्र में रिसोर्स पर्सन सुभाष कुमार ने नैतिकता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल एवं इनोवेटिव स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मौके पर उप प्राचार्य आलोक चतुर्वेदी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.