देवरिया, मार्च 22 -- भलुअनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर शनिवार को घर पहुंचे डॉ रवि श्रीवास्तव को सामाजिक संस्था निफा एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी (यूथ ब्रिगेड) के सदस्यों गाँव भेड़ा पाकड़ में सम्मानित किया। निफा जिलाध्यक्ष सन्तोष मद्धेशिया वैश्य ने कहा कि रवि श्रीवास्तव ने यूपीएससी में 371 वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने गांव क्षेत्र का बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। इस दौरान ग्रामप्रधान गुड्डू शाही, दिनेश गया, बालमुकुंद यादव, कलक्टर शर्मा, विपिन सिंह, अजय सिंह, अशोक श्रीवास्तव, अविनाश सिंह, शक्ति सिंह, सूरज मद्धेशिया, पंकज सिंह, शेखर बरनवाल, सन्तोष सोनकर, राकेश मद्धेशिया, सन्नी बरनवाल, रवि मद्धेशिया, सन्नी सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.