डॉ यूके ओझा को किया सम्मानित
धनबाद, जून 23 -- धनबाद। लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन से मानद उपाधि मिलने पर धनबाद के जाने माने चिकित्सक डॉ यूके ओझा का स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता रवींद्र वर्मा ने सोमवार को उन्हें पुष्प गुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया। वर्मा ने कहा कि यह मानद उपाधि चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को प्रदान की जाती है। भारत से चयनित पांच डॉक्टरों में झारखंड से धनबाद के डॉ यूके ओझा एकमात्र चिकित्सक हैं, जो पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि डॉ ओझा का योगदान हमेशा आमलोगों के स्वास्थ्य हित में रहा है। कोरोना महामारी के दौरान उनके योगदान को लोग याद करते हैं। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश्वर सिंह यादव, संदीप कुमार कक्कू, भास्कर झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.