आगरा, अप्रैल 13 -- शैक्षिक संवाद मंच की ओर से लखनऊ के चारबाग स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में आगरा के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहरा, एत्मादपुर की शिक्षिका और साहित्यकार डॉ. यशोधरा यादव 'यशो' को राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 'विद्यालय बनें आनंदघर' और नवाचारी शिक्षक के रूप में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सचिवालय के विशेष सचिव एवं साहित्यकार राम नगीना मौर्य रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनसीईआरटी प्रकाशन विभाग के सहायक संपादक एवं साहित्यकार शिवमोहन यादव और हिमालय लोक संग्रहालय एवं शोध संस्थान, देहरादून के संस्थापक डॉ. सुरेंद्र कुमार आर्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान से नवाजी गईं शिक्षिका हिना नाज मंच संस्थापक प्रमो...