धनबाद, मई 5 -- धनबाद। बीबीएमकेयू के उर्दू विभाग में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें 6 मई को प्रस्तावित ताजियती नशिस्त की तैयारियों पर चर्चा हुई। यह कार्यक्रम मरहूम डॉ एमडी मौसूफ अहमद (पूर्व विभागाध्यक्ष, उर्दू) के निधन पर आयोजित किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष आलमगीर साहिल ने की। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, समय-सारिणी, दुआ, तकरीरों के क्रम तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विचार किया गया। बैठक में डॉ इलियास अंसारी, मुजाहिद, फारूक, वहीदा बशीर, गुलाम मोहिउद्दीन, शाहबाज तथा मुहम्मद बिन जाहिद समेत कई शिक्षक और शोधार्थी उपस्थित थे। तय किया गया कि ताजियती नशिस्त सादगी और अदब के साथ आयोजित की जाएगी तथा मरहूम की इल्मी व अदबी सेवाओं को याद किया जाएगा। साथ ही उनकी मगफिरत के लिए विशेष दुआ का आयोजन होगा। अधिक से अधिक शिक्षकों, शोधार्थियों और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.