डॉ मौसमी चौधरी की किताब का लोकार्पण
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर। एमडीडीएम कॉलेज की बीएड की पूर्व विभागाध्यक्ष और वर्तमान में एपेक्स प्रोफेशनल विवि की प्रतिकुलपति प्रो. मौसमी चौधरी की किताब हाइयर एजुकेशन इन इंडिया, इश्यू एंड चैलेंजेज का लोकार्पण मंगलवार को हुआ। विवि गेस्ट हाउस में बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने किताब का लोकार्पण किया। कुलपति ने कहा कि आज के समय शिक्षा की चुनौतियों और मुद्दों को समझने के लिए यह महत्वूपर्ण किताब है। डॉ. मौसमी ने कहा कि यह किताब छात्रों के साथ शिक्षकों के लिए भी उपयोगी होगी। इस मौके पर प्राक्टर प्रो. आरके चौधरी, डीन प्रो. रंजना, विवि के विकास अधिकारी डॉ. जीतेश पति त्रिपाठी और एमडीडीएम के बीएड विभाग के शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डॉ मौसमी चौधरी की किताब का लोकार्पण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.