डॉ मुखर्जी का जीवन आज भी युवाओं के लिए है प्रेरणा स्रोत : भाजपा
रांची, जून 23 -- कर्रा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी कर्रा और गोविंदपुर मंडल द्वारा मंगलवार को जरियागढ़ में मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह की अगुवाई में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे के संकल्प को लेकर संघर्ष किया और राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह भी पढ़ें- बलिदान दिवस के रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.