रांची, मार्च 16 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। करमचन्द भगत महाविद्यालय बेड़ो में नयी प्रभारी प्राचार्या के रूप में सोमवार को डॉ.मंजू मिंज ने पद्भार ग्रहण किया। इसके पूर्व डॉ मंजू मिंज डोरंडा महाविद्यालय रांची में इतिहास विभाग में विभागाध्यक्ष थीं। कुलपति के आदेशानुसार डॉ. मंजू मिंज को नई प्रभारी प्राचार्या के रूप में नियुक्त किया गया। अभाविप बेड़ो नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नए प्राचार्या का स्वागत किया। मौके पर डॉ. मंजू मिंज ने महाविद्यालय के संस्थापक पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. करमचन्द भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मौके पर पूर्व प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार अधिकारी, पूर्व प्राचार्या डॉ. डेलोमई हंसदा, अभाविप बेड़ो के नगर अध्यक्ष प्रो. नितेश कुमार पासवान, नगर उपाध्यक्ष प्रो. विकास कुमार सिन्हा, आकाश रक्षित, नगर मंत्...