रांची, जून 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की ओर से केसीबी कॉलेज बेड़ो की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ मंजु मिंज को मांडर कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मांडर कॉलेज में कोई वरिष्ठ शिक्षक नहीं हैं, यहां तक कि वहां 2008 बैच के नियुक्त शिक्षक भी नहीं हैं। इसके मद्देनजर तात्कालिक व्यवस्था के तहत डॉ मंजु मिंज को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...