लोहरदगा, अप्रैल 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में हर्ष उल्लास के साथ डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। विज्ञान के छात्र आशुतोष कुमार पाण्डेय के द्वारा डॉ अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियां पर भाषण दिया गया। राजनीति विज्ञान की आचार्या कविता कुमारी ने कहा कि डा भीमराव रामजी अंबेडकर का कथन- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो, उपरोक्त कथन को युवा अपने जीवन में चरितार्थ करें। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया है। हम सभी को भी समाज में दबे-कुचले लोगों की सेवा करनी चाहिए। इनके आदर्शो और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज में परिवर्तन का आधार बनाया: कृपा सिंह कार्यक्रम में प्राचार्य बिपिन कुमार दास, नीतू कुमारी, र...