हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के मलकोको में डाॅ भीमराव आंबेडकर पब्लिक स्कूल में बाबा साहेब की पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राओं ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य गुलाब दास ने कहा कि बाबा साहेब भारत माता के अनमोल रत्न थे। बाबा साहेब ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जिसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किया गया है। उनका सपना एक ऐसे समाज का निर्माण करना था, जहां सभी को शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के समान अधिकार मिले। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में शिक्षक सूरज दास, दिनेश दास, विवेक कुमार, सकलदेव कुमार यादव, अनिल दास, मन्नू दास, बबीता कुमारी, नीतू कुमारी, ममता कुमारी, रानी कुमारी शामिल थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.