देहरादून, अप्रैल 14 -- देहरादून। भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ आंबेडकर केवल एक महान नेता नहीं बल्कि एक सशक्त विचारधारा है। जिनकी दूरदर्शिता आज भी आधुनिक भारत को दिशा प्रदान करती है। विद्यालय के प्राधिकारियों ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- डॉ भीमराव आंबेडकर को किया नमन यह भी पढ़ें- भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई यह भी पढ़ें- भारतीय संविधान निर्माताओं में से प्रमुख थे डां भीमराव आंबेडकर: जय प्रकाश भाई पटेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...