गिरडीह, अप्रैल 16 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को गोलगो पंचायत के पहाड़पुर गांव में नवयुवक सेवा संघ द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान उत्साह के साथ उनकी जयंती मनाई गई। मौके पर अंबेडकर नवयुवक सेवा संघ द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। समारोह में रांची भीम आर्मी के लक्ष्मण बौद्ध बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह में लक्ष्मण बौद्ध ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान में सभी वर्गों को अधिकार दिया गया है। हमें उनके बातों को आत्मसात करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- नौरंगा गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा का हुआ अनावरण भीम आर्मी के द्वारा गांव-गांव जाकर बाबा साहेब के बताए बातों और उनके विचारों को रखा जा रहा है, ताक...