देहरादून, फरवरी 14 -- देहरादून। डॉ भीमराव अंबेडकर महामंच के आह्वान पर शनिवार को राजधानी में एक विशाल रैली की गई। रैली का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय का घेराव करना था, लेकिन भारी पुलिस बल ने कनक चौक पर बैरिकेडिंग लगा कर भीड़ को आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि प्रदेश में सामाजिक समरसता और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा जाए, पिछड़े व दलित वर्ग के हितों की अनदेखी पर कांग्रेस स्पष्ट जवाब दे। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के संरक्षण व सम्मान पर जोर दिया और कहा कि इस दिशा में पहल करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं है। रैली के दौरान मुख्यमंत्री की लागू नीतियों व निर्णयों के माध्यम से सामाजिक न्याय को सशक्त करने के प्रयासों का समर्थन जताया ...