बलरामपुर, फरवरी 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में संचालित यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज, गौर गुमड़ी केंद्र पर नकल की शिकायत मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने तत्काल जांच कराई। कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना के आधार पर डीआईओएस ने स्वयं केंद्र पर पहुंचकर हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान कक्षों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग और वॉइस रिकॉर्डर को भी खंगाला गया। विस्तृत पड़ताल में शिकायत निराधार पाई गई। डीआईओएस ने बताया कि केंद्र पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न हो रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा के नौवें दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा जिले के 66 केंद्रों पर आयोजित हुई। गणित के प्रश्नपत्र को लेकर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। कुछ ने इसे सरल बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.