रांची, अक्टूबर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भारती कश्यप को महिला स्वास्थ्य और नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्पेशल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, रांची के विट्रियो रेटिना सर्जन डॉ विभूति कश्यप को युवा महिला नेत्र रोग विशेषज्ञों को बेहतर अकादमिक प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देने के लिए बेस्ट टीचर अवॉर्ड मिला। दोनों को यह सम्मान वीमेन ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूओएस) के उद्घाटन समारोह में दिया गया। डॉ भारती कश्यप को सम्मान ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ जेएस तितियाल और आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष डॉ नम्रता शर्मा ने प्रदान किया। डॉ कश्यप को वर्ष 2017 में राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुक...