डॉ बुराडा को विज्ञान कांग्रेस में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार
रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे), के भौतिकी विभाग के शिक्षक डॉ दाली रामू बुराडा को जम्मू-कश्मीर विज्ञान कांग्रेस-2026, में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विज्ञान कांग्रेस का आयोजन इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, अवंतीपोरा, पुलवामा में किया गया। इसमें देश के 16 राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों और प्रमुख तकनीकी संस्थानों से आए शोधकर्ताओं ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। इस वर्ष विज्ञान कांग्रेस की विषयवस्तु- सतत और विकसित जम्मू-कश्मीर के लिए विज्ञान, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियां, थी। डॉ बुराडा को यह पुरस्कार उनकी शोध प्रस्तुति- विशेष आकार वाली प्रकाशीय सतहों के लिए आंकड़ा-आधारित स्मार्ट वास्तविक-समय मापन रूपरेखा: सतत और बुद्धिमान प्रकाशीय विनिर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.