अंबेडकर नगर, फरवरी 18 -- दुलहूपुर। जलालपुर नगर के मोहल्ला उस्मानपुर निवासी डॉ फहीम अब्बास पुत्र ताहिर अली ने कजाकिस्तान से एमबीबीएस की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त कर स्वदेश भारत लौटकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार व नगर क्षेत्र में खुशी की लहर है। विदेश में कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ चिकित्सा शिक्षा पूर्ण कर डॉ. फहीम ने युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्राथमिक विद्यालय मजीरा भियांव के प्रधानाध्यापक शमशुल हसन समेत अन्य ने प्रसन्नता जताते हुए फहीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.