कोडरमा, अप्रैल 2 -- कोडरमा। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के तहत विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया है। इस बाबत अधिसूचना भी जारी हो गई है। कोडरमा से भाजपा विधायक डॉ नीरा यादव को सामान्य प्रयोजन समिति का सभापति बनाया गया है। बधाई देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, महामंत्री विजय यादव, सूरज प्रताप, गोपाल कुमार गुतुल, युवा मोर्चा के प्रोफेसर राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी, इंद्रदेव वर्णवाल, सुनील पंडित, प्रिया यादव, सुजीत मेहता, सुनील मेहता, संजय पासवान, सुनील यादव, सुनील भारती, सुरेंद्र यादव, शंभू सिंह, नरेश यादव, रंजीत सिंह, विनोद यादव, चंद्रशेखर जोशी, मंटू चौधरी समेत अन्य लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...